अब 13 भाषाओं में उपलब्ध होगा नोट पहचानने में दृष्टिहीनों की मदद करने वाला 'मणि' ऐप

आरबीआई ने नोट पहचानने में दृष्टिहीन लोगों की मदद करने के लिए विकसित 'मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफायर' (मणि) ऐप को 11-भाषाओं में अपडेट किया है। अब यह ऐप हिंदी, अंग्रेज़ी के अलावा उर्दू, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू भाषा में उपलब्ध होगा। गौरतलब है, यह ऐप ऑडियो नोटिफिकेशन द्वारा नोट की पहचान बताता है।