अब 23 जनवरी से शुरू होगा रिपब्लिक डे समारोह, सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी होगी शामिल

गणतंत्र दिवस समारोह अब हर साल 24 जनवरी के बजाय 23 जनवरी से मनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने यह फैसला नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल करने को लेकर लिया है। इससे पहले केंद्र ने नेताजी की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने की शुरुआत की थी।