रेलवे ने देवबंद-रुड़की के बीच 29.55 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बनाई है जिस पर कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ने ट्रेन चलाने की मंज़ूरी दे दी है। इस रेल लाइन के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी 40 किलोमीटर कम हो जाएंगी। ₹791 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में उत्तराखंड सरकार ने 50% खर्च उठाया है।