अब E20 के खिलाफ हल्लाबोल की तैयारी, टैक्सी यूनियन करेगी संसद मार्च
दिल्ली के टैक्सी, टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट और टूर ऑपरेटर संघों ने 4 अगस्त को संसद मार्च का ऐलान किया है। उनकी मांग है कि इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल (E20) को वापस लिया जाए। एक संघ ने कहा कि देशभर में वाहनों में इथेनॉल ब्लेंडिंग से दिक्कतें आ रही हैं और सांसदों को इस मुद्दे पर जगाने के लिए यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।