टाटा मोटर्स का डीमर्जर मंगलवार को पूरा हुआ जिसके तहत कंपनी ने अपने कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल बिज़नेस को अलग-अलग कर दिया है। पैसेंजर व्हीकल बिज़नेस शेयर बाज़ार में टाटा मोटर्स के नाम से कारोबार करेगा जबकि कमर्शियल व्हीकल्स बिज़नेस टीएमएल कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (TMLCV) नाम से जाना जाएगा। स्टॉक एडजस्टमेंट के बाद कंपनी के शेयर 40% तक गिरे हैं।