अब आप अपने-अपने घर लौटें: तीन कृषि कानून रद्द करने के ऐलान के बाद किसानों से पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के ऐलान के बाद प्रदर्शनकारी किसानों से शुक्रवार को कहा, "मेरा आग्रह है...आज गुरु पर्व का पवित्र दिन है...अब आप अपने-अपने घर लौटें, अपने खेत में लौटें।" वहीं, प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र के महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए एक कमिटी के गठन का ऐलान किया है।