अमेरिका के फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन ने किडनी रोग से पीड़ित लोगों में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए पहली बार क्लीनिकल ट्रायल को मंज़ूरी दी है। इसके लिए यूनाइटेड थेरेप्यूटिक्स और ईजेनेसिस नामक बायोटेक्नोलॉजी कंपनियों को चुना गया है। ईजेनेसिस ने कहा, "हम अंग प्रत्यारोपण के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं।"