अब क्या कर रहे हैं वायरल सॉन्ग 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव?
वायरल सॉन्ग 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव डिरडो अब फिर गानों में किस्मत आज़मा रहे हैं। हाल ही में उनका गाना 'लॉलीपॉप' रिलीज़ हुआ। सुकमा (छत्तीसगढ़) निवासी डिरडो ने यूट्यूबर नीशू तिवारी से कहा, "मैनेजर ने छोड़ा...इसलिए बीच में गायब था...मैनेजर हमेशा झोलबाज़ होते हैं।" उन्होंने कहा, "बादशाह सर ने कुछ पैसे दिए...पता नहीं कितने...पापा के खाते में डाले थे।"