अब कहां हैं टी20 विश्व कप 2007 विजेता भारतीय टीम के सदस्य?
टी20 विश्व कप-2007 विजेता भारतीय टीम के कप्तान एमएस धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट छोड़कर फिलहाल आईपीएल खेलते हैं। गौतम गंभीर अभी केकेआर के मेंटॉर हैं जबकि अजीत अगरकर, भारत के मुख्य चयनकर्ता हैं। युवराज सिंह टी20 विश्व कप-2024 के ऐम्बैसडर हैं और रोहित शर्मा, भारत के कप्तान हैं। जोगिंदर शर्मा, हरियाणा पुलिस में हैं जबकि यूसुफ पठान चुनाव लड़ रहे हैं।