inshorts

अबकी बार घर से मैं यही सोचकर आई थी कि गोल्ड लेकर ही जाना है: रेसलर साक्षी मलिक

कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी)-2022 में महिलाओं के फ्रीस्टाइल 62-किलोग्राम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने के बाद रेसलर साक्षी मलिक ने कहा, "अबकी बार घर से मैं यही सोचकर आई थी कि गोल्ड (पदक) लेकर ही जाना है।" दरअसल, सीडब्ल्यूजी में साक्षी का यह पहला स्वर्ण पदक है।इससे पहले उन्होंने सीडब्ल्यूजी-2014 में रजत और सीडब्ल्यूजी-2018 में कांस्य जीता था।