आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने लखीमपुर खीरी हिंसा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा है, "मंत्री के घर पर बुलडोज़र चलने चाहिए। अब बुलडोज़र क्यों न चल रहे?" उन्होंने कहा, "अपने लिए नियम कुछ हैं...दूसरों के लिए कुछ हैं।" दरअसल, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे पर किसानों को अपनी कार से कुचलने का आरोप है।