अब गाय भी करने लगी औजारों का इस्तेमाल, वैज्ञानिक बोले- यह इतिहास का पहला मामला
ऑस्ट्रिया की वेरोनिका नामक गाय अपने शरीर को खुजलाने के लिए झाड़ू/डंडे/रेक जैसे औज़ारों का इस्तेमाल करती दिखी।। करंट बायोलॉजी में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, इतिहास में पहली बार गाय का ऐसा कोई मामला दर्ज हुआ। एक बायोलॉजिस्ट ने बताया, "वेरोनिका औजारों के दोनों सिरों का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से करती दिखी...तने वाले सिरे का इस्तेमाल...नरम अंगों के लिए किया।"