अब ट्रेन छूटने से 15 मिनट पहले तक मिलेगा कन्फर्म टिकट, जानें रेलवे का नया नियम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे ने यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत अब वंदे भारत एक्सप्रेस समेत सभी आरक्षित ट्रेनों में चार्ट तैयार होने के बाद भी खाली सीटों की बुकिंग ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 15-मिनट पहले तक की जा सकेगी। यात्री IRCTC वेबसाइट, रेल-कनेक्ट ऐप और पीआरएस काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं।