inshorts

अब डीमैट अकाउंट खोलना होगा और भी आसान, SEBI ने बदले KYC के नियम

SEBI ने निवेशकों के लिए KYC नियमों को आसान बना दिया है। नए नियमों के तहत निवेशकों की अतिरिक्त KYC जानकारी अब KYC रजिस्ट्रेशन एजेंसियों (KRAs) के पास एक ही जगह उपलब्ध रहेगी जिससे डीमैट अकाउंट खोलते समय या दूसरे वित्तीय प्लेटफॉर्म पर निवेश के लिए बार-बार एक जैसे दस्तावेज जमा नहीं करने पड़ेंगे। ये नियम 24-दिसंबर से लागू होंगे।