अब डिलीवरी पार्टनर्स भी कर सकेंगे रिटायरमेंट प्लानिंग

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमैटो ने एचडीएफसी पेंशन संग मिलकर 'एनपीएस प्लैटफॉर्म वर्कर्स मॉडल' शुरू किया है। ज़ोमैटो ने कहा, "यह मॉडल शुरू होने के 72-घंटों के अंदर ही हमारे साथ काम करने वाले 30,000 से ज्‍़यादा डिलीवरी पार्टनर्स ने अपने पीआरएएन (स्थाई सेवानिवृत्ति खाता संख्या) बना लिए।" नए मॉडल में सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि और मासिक पेंशन शामिल है।