inshorts

अब तेज़ और सुरक्षित होगी स्पीड पोस्ट डिलीवरी, सरकार ने किया बड़ा बदलाव

भारतीय डाक ने स्पीड पोस्ट सेवा रजिस्ट्रेशन, ओटीपी आधारित डिलीवरी, ऑनलाइन भुगतान सुविधा, रियल-टाइम डिलीवरी अपडेट आदि सुविधाएं 1 अक्टूबर से शुरू करने का फैसला किया है। इसके अलावा स्पीड पोस्ट शुल्क में भी बदलाव किया गया है जिसके तहत स्थानीय क्षेत्रों में 50-ग्राम तक के पोस्ट का शुल्क ₹19 व 250-ग्राम का ₹24 और 500-ग्राम का ₹28 शुल्क होगा।