YouGov/Economist सर्वे के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। सर्वे में 57% लोगों ने उनके काम को नापसंद किया जबकि सिर्फ 39% ने उन्हें पसंद किया यानी उनका नेट अप्रूवल -18 पॉइंट्स रहा। यह रेटिंग उनके शपथ लेने के बाद से अब तक की सबसे कम रेटिंग है।