अब तक कौन-सी टीमें ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए कर चुकी हैं क्वॉलिफाई?

ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वॉलिफाई कर चुकीं 10 टीमों में साउथ अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे, भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं। साउथ अफ्रीका-ज़िम्बाब्वे ने फुल मेंबर होस्ट के तौर पर अपने-आप क्वॉलिफाई किया। नामीबिया को-होस्ट है लेकिन उसे क्वॉलिफिकेशन नहीं मिला। 14 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में बाकी जगहों का फैसला क्वॉलिफिकेशन प्रोसेस से होगा।

Load More