आईटीआर फाइल करने के बावजूद जिन्हें रिफंड नहीं मिला है वे आयकर विभाग द्वारा दी गई रिफंड रीइश्यू की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करें, सर्विसेज़ पर रिफंड रीइश्यू सिलेक्ट कर क्रिएट रिक्वेस्ट दबाएं, आईटीआर और बैंक अकाउंट चुनें और प्रोसीड टू वेरिफिकेशन करें। आधार-ओटीपी के साथ ई-वेरिफिकेशन करके सबमिट कर दें।