नोएडा में ढहाए गए सुपरटेक के ट्विन टावर्स में से एक में फ्लैट खरीदने वाले अकाउंटेंट क्षितिज वर्मा ने कहा है कि वह डेवलपर से रिफंड मिलने का अब तक इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "2011 में ₹26 लाख की प्रॉपर्टी...के लिए ऋण लिया...हम पूरे समय ब्याज देते रहे।" बकौल क्षितिज, तनाव से उनके पिता की सेहत प्रभावित हुई।