अब दीपावली सिर्फ शोर और धुएं का त्योहार बनकर रह गया है: पूर्व IPS अफसर किरण बेदी
पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने दिवाली के बीच रविवार को लिखा, "धुएं में सांस लेना और कान फाड़ देने वाला शोर...! हम पूरे साल इस दिन का इंतज़ार करते हैं?" उन्होंने कहा, "यह दीपावली नहीं है जो रोशनी, पूजा-पाठ, मिठाइयों और उपहारों का त्योहार होता है। यह तो सिर्फ शोर और धुएं का त्योहार बनकर रह गया है!"