अब्दुल सालार मसूद गाज़ी एक लुटेरा था इसलिए यूपी के संभल में नहीं लगेगा नेज़ा मेला: पुलिस

संभल (उत्तर प्रदेश) में एएसपी श्रीशचंद्र ने कहा है कि सालार मसूद गाज़ी लुटेरा था और उसके नाम पर अब नेज़ा मेला नहीं लगेगा। उन्होंने कहा है, "इतिहास गवाह है कि वह महमूद गज़नवी का सेनापति था। उसने सोमनाथ मंदिर को लूटा था। देश में कत्लेआम किया था इसलिए किसी भी लुटेरे के नाम पर मेले का आयोजन नहीं होगा।"