अब दिल्ली में केवल आवेदन करने वालों को मिलेगी बिजली सब्सिडी: सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में अब उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे। उन्होंने मिस्ड कॉल नंबर 7011311111 जारी करते हुए बताया कि मिस्ड कॉल देकर लोग एसएमएस लिंक से वॉट्सऐप पर फॉर्म हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा, "31 अक्टूबर तक आवेदन करने पर 1 अक्टूबर से सब्सिडी जारी रहेगी।"