inshorts

अब नेटवर्क जाने के बाद भी कॉल व इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे BSNL, Jio व एयरटेल के यूज़र्स

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंट्रा सर्कल रोमिंग सर्विस लॉन्च की है जिसके ज़रिए बीएसएनएल, जियो और एयरटेल के यूज़र्स सिग्नल जाने के बावजूद कॉल और इंटरनेट सेवा इस्तेमाल कर सकेंगे। दरअसल, इस सर्विस में किसी सर्विस प्रोवाइडर का नेटवर्क वीक होने पर फोन सिर्फ उसी प्रोवाइडर पर निर्भर नहीं रहेगा और ऑटोमैटिकली दूसरे 4जी नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा।