मसूरी की तर्ज़ पर नैनीताल नगरपालिका ने नैनीताल में प्रवेश करने वाले निजी वाहनों पर 'इको टैक्स' लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। हालांकि, कानूनी राय लेने के बाद ही नगरपालिका इस टैक्स को लागू करेगी। नगरपालिका के ईओ दीपक गोस्वामी के मुताबिक, इको टैक्स से पर्यावरण सुधार संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नगरपालिका की आय भी बढ़ेगी।