अब नहीं भटकेगा कोई अभ्यर्थी, राजस्थान में परीक्षा केंद्रों की फोटो व लोकेशन मिलेगी ऑनलाइन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अपनी वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों का कोड, पूरा पता, नज़दीकी लैंडमार्क, परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट की फोटो और उसकी गूगल लोकेशन उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद अब कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों की खोज में नहीं भटकेगा।