अब नाटो में शामिल होने पर ज़ोर नहीं दे रहे: यूक्रेन के राष्ट्रपति

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि वह अब नाटो के सदस्य देशों में यूक्रेन के शामिल होने के लिए दबाव नहीं बना रहे हैं। उन्होंने एबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा, "हम यह समझ गए हैं कि यूक्रेन को स्वीकारने के लिए नाटो तैयार नहीं है...नाटो विवादास्पद चीज़ों और रूस के साथ संघर्ष को लेकर भयभीत है।"