पाकिस्तान ने सैटेलाइट इंटरनेट देने वाली कंपनी स्टारलिंक को देश में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए अनुमति दे दी है। पाकिस्तान की दूरसंचार मंत्री शज़ा फातिमा ख्वाजा ने बताया कि स्टारलिंक को प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के निर्देशों के बाद अस्थाई पंजीकरण दिया गया। बकौल मंत्री, सभी सुरक्षा एवं नियामक निकायों की सहमति से कंपनी को एनओसी दिया गया है।