अब प्रीलिम्स परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा UPSC
यूपीएससी ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के बाद अब परीक्षा खत्म होते ही प्रोविजनल आंसर-की जारी करने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थी गलत जवाब पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें कम-से-कम तीन आधिकारिक स्रोत देने होंगे। आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की टीम विचार करेगी और फाइनल आंसर-की के आधार पर परिणाम जारी किया जाएगा।