अब फ्लिपकार्ट से भी लिया जा सकेगा पर्सनल लोन, RBI से कंपनी को मिला लाइसेंस

आरबीआई ने फ्लिपकार्ट को गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी) का लाइसेंस दे दिया है जिसके बाद अब फ्लिपकार्ट अपने प्लैटफॉर्म पर ग्राहकों और विक्रेताओं को सीधे लोन दे सकेगी। बकौल रिपोर्ट्स, यह पहली बार है जब आरबीआई ने भारत में किसी ई-कॉमर्स कंपनी को एनबीएफसी का लाइसेंस दिया है। वर्तमान में फ्लिपकार्ट अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं के साथ मिलकर लोन देता है।