अब बिना इंजेक्शन के हार्ट अटैक और स्ट्रोक से मिलेगी राहत, पहली टैबलेट को मिली मंज़ूरी

अमेरिकी एफडीए ने हाल ही में रायबेल्सस नामक दवा को मंज़ूरी दी है। यह पहली ओरल GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट दवा है जो अब वयस्कों में हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए इस्तेमाल की जा सकेगी। यह हार्मोन (GLP-1) ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, भूख को मैनेज करने और डाइजेशन को बेहतर रखने में मदद करता है।