अब बिना पिन के कर पाएंगे UPI पेमेंट! होने जा रहा बड़ा बदलाव

जल्द ही यूपीआई पेमेंट का नया तरीका आ सकता है जिसमें पिन की जगह बायोमेट्रिक पहचान (फिंगरप्रिंट, फेस आईडी) से पेमेंट किया जा सकेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, एनपीसीआई इस अपडेट को रोल आउट करने की तैयारी कर रहा है। यह कदम उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद होगा जो पिन याद रखने में कठिनाई महसूस करते हैं या कम पढ़े-लिखे हैं।