अब्बास अंसारी को SC से राहत, गैंगस्टर ऐक्ट के तहत दर्ज मामले में मिली अंतरिम ज़मानत
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को गैंगस्टर ऐक्ट के तहत दर्ज मामले में अंतरिम ज़मानत दी है। उन्हें लखनऊ स्थित सरकारी आवास से बाहर नहीं निकलने और मऊ निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने से पहले कोर्ट की अनुमति लेने को कहा गया है। उन्हें यूपी नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है।