अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गैंगस्टर ऐक्ट मामले में मिली नियमित ज़मानत

सुप्रीम कोर्ट ने मऊ (यूपी) से विधायक अब्बास अंसारी को गैंगस्टर ऐक्ट में शर्तों के साथ नियमित ज़मानत दी है। कोर्ट के अनुसार, पिछले साल दी गई अंतरिम ज़मानत के दौरान उनका आचरण सही रहा जिसके आधार पर ज़मानत को नियमित किया गया। बकौल कोर्ट, यूपी छोड़ने से पहले अब्बास पुलिस-प्रशासन को अवगत कराएंगे और जांच में बाधा नहीं डालेंगे।