बिहार के आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, राज्य में गंगा नदी का पानी अधिकांश जगहों पर नहाने योग्य नहीं है। सर्वे के मुताबिक, जल में फेकल कोलीफॉर्म (मानव मल में पाया जाने वाला बैक्टीरिया) का उच्च स्तर मिला है। ऐसा मुख्यरूप से गंगा के किनारे बसे शहरों से निकलने वाले सीवेज/घरेलू अपशिष्ट के नदी में मिलने के कारण हुआ है।