अब बिहार में जेन अल्फा बच्चों ने कर दिया विरोध प्रदर्शन, SDO ऑफिस का किया घेराव
गया जी (बिहार) के सरकारी स्कूल में पठन-पाठन, एमडीएम और पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य मांगों को लेकर टिकारी अनुमंडल कार्यालय का जेन अल्फा बच्चों ने घेराव किया। बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों ने जमकर नारेबाज़ी की व अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों की समस्या को सुनकर उन्हें जल्द समाधान का भरोसा दिया।