अब बिना पासपोर्ट के यात्रा व बिना लाइसेंस के ड्राइविंग कर सकेंगे किंग चार्ल्स

ब्रिटेन के राजा चार्ल्स-तृतीय अब बिना पासपोर्ट के यात्रा कर सकते हैं और बिना लाइसेंस के गाड़ी चला सकते हैं। चार्ल्स-तृतीय का जन्मदिन 14-नवंबर को होता है इसलिए उनके 'ऑफिशियल बर्थडे' के लिए गर्मियों का महीना चुना जा सकता है। वह कंपनियों/व्यापारियों को रॉयल वॉरंट दे सकते हैं और रॉयल वॉरंट वाली कंपनियों में कैडबरी और जैगुआर कार्स शामिल हैं।