अब भी लोगों के पास है ₹5,669 करोड़ के ₹2,000 के नोट, RBI ने जारी किया आंकड़ा
आरबीआई ने बताया है कि अब भी ₹5,669 करोड़ मूल्य के ₹2000 के नोट लोगों के पास मौजूद हैं। आरबीआई ने बताया कि 19 मई 2023 को सर्कुलेशन से बाहर किए जाने के समय बाज़ार में ₹3.56 लाख करोड़ मूल्य के ₹2000 के नोट मौजूद थे और बीते 31 दिसंबर 2025 तक कुल 98.41% नोटों की वापसी हुई है।