अब मोबाइल पर मुफ्त नहीं देख पाएंगे IPL की लाइव स्ट्रीमिंग, जानिए कितनी ढीली करनी होगी जेब

जियो सिनेमा और डिज़्नी हॉटस्टार के विलय के बाद फैन्स मोबाइल पर आईपीएल 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में नहीं देख पाएंगे। रॉयटर्स के मुताबिक, बिना सब्सक्रिप्शन के आईपीएल मैच देखने पर कुछ मिनटों के बाद ऑटोमैटिक सब्सक्रिप्शन पेज खुल जाएगा और प्लान की शुरुआत ₹149 से होगी। गौरतलब है, जियो सिनेमा ने 2023-24 में फ्री में मैच दिखाया था।