अब महंगे नहीं होंगे AC और फ्रिज, सरकार ने मार्च 2027 तक बढ़ा दी QCO लिंक्ड आयात छूट
केंद्र सरकार ने एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और हीट पंप में उपयोग होने वाले प्रमुख कंप्रेसर के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) से संबंधित आयात छूट को 31-मार्च, 2027 तक बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों पर पड़ने वाला टैक्स का बोझ बेहद ही कम होगा जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा।