अबॉर्शन के बाद परेशान थी ट्विशा, उसे ₹7 लाख दिए थे: पति समर्थ सिंह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विशा शर्मा केस में उनके पति समर्थ सिंह ने पूछताछ में कहा है कि ट्विशा अबॉर्शन के बाद परेशान थीं और समर्थ ने उन्हें ₹7 लाख दिए थे। बकौल समर्थ, ट्विशा का गर्भपात उनकी ज़िद और डॉक्टरों की सलाह पर हुआ था। उसने दावा किया कि वह पिता बनना चाहता था लेकिन ट्विशा बच्चा नहीं चाहती थीं।