अब वॉट्सऐप में भी लगा सकेंगे कवर फोटो, जल्द लॉन्च होगा नया फीचर

वॉट्सऐप iOS यूज़र्स के लिए नया फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसकी मदद से यूज़र्स अपनी प्रोफाइल में कवर फोटो लगा सकेंगे जैसे फेसबुक-लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर देखने को मिलता है। बकौल रिपोर्ट्स, यह फीचर वॉट्सऐप iOS बीटा वर्जन 26.1.10.71 में देखा गया है जो TestFlight ऐप के ज़रिए चुनिंदा यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।