अब वॉट्सऐप से हो सकेगा बिजली और पानी के बिल का भुगतान
मेटा के स्वामित्व वाला मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप जल्द ही भारत में बिजली, पानी और अन्य बिलों का भुगतान करने की सुविधा पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.25.3.15 में देखा गया है। हालांकि, यह अभी टेस्टिंग फेज़ में है और इसके आधिकारिक लॉन्च की तारीख तय नहीं की गई है।