अब सिर्फ 'दलाल स्ट्रीट' नहीं, 'वॉल स्ट्रीट' से भी होगी कमाई! अमेरिकी शेयर खरीदना हुआ बेहद आसान
भारतीय निवेशकों के लिए अब अमेरिकी शेयर बाज़ार में निवेश करना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। RBI की लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत भारतीय सालाना $2.5-लाख तक विदेश में निवेश कर सकते हैं और फिनटेक ऐप्स के जरिए एप्पल, एमेज़ॉन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के शेयर, यहां तक कि फ्रैक्शनल शेयर भी खरीद सकते हैं।