केंद्रीय दूरसंचार विभाग ने बताया है कि साइबर अपराध रोकने के मद्देनज़र आरबीआई द्वारा बैंकों को जारी किए गए निर्देशों के तहत अब '1600xx' सीरीज़ वाले फोन नंबरों से ही लेनदेन को लेकर बैंकों की कॉल व एसएमएस आएंगे। बकौल विभाग, प्रचार को लेकर अब सिर्फ '140xx' सीरीज़ वाले फोन नंबरों से ही बैंकों की कॉल या एसएमएस आएंगे।