inshorts

अब सिर्फ एक साल की नौकरी पर मिलेगी ग्रेच्‍युटी, फिक्स्ड टर्म कर्मियों को मिलेगा यह लाभ

सरकार के नए लेबर कोड रिफॉर्म्स के तहत फिक्स्ड टर्म कर्मचारी 5 साल की जगह सिर्फ 1 साल की नौकरी के बाद ग्रेच्‍युटी के लिए पात्र होंगे। नए नियमों के तहत, उन्हें स्थाई कर्मचारियों की तरह लीव, मेडिकल और सामाजिक सुरक्षा जैसे लाभ भी मिलेंगे। सरकार के अनुसार, इसके चलते अत्यधिक संविदा भर्तियां घटेंगी और सीधी भर्तियों को बढ़ावा मिलेगा।