अब हाइवे पर लगाए जाएंगे QR कोड वाले साइन बोर्ड, स्कैन करते ही मिलेंगी ये जानकारियां

राष्ट्रीय राजमार्गों पर एनएचएआई द्वारा हाइटेक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे जिन पर क्यूआर कोड होंगे और जब कोई यात्री इसे स्कैन करेगा तो उसे तुरंत आपातकालीन हेल्पलाइन समेत महत्वपूर्ण जानकारियां मिल जाएंगी। यात्रियों को आसपास मौजूद पेट्रोल पंप, अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट, पुलिस स्टेशन, ट्रक ले-बाय, पंचर रिपेयर शॉप, व्हीकल सर्विस स्टेशन और ई-चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाओं की जानकारी भी मिलेगी।