डब्ल्यूपीएल-2025 की नीलामी में सबसे महंगी बिकीं मुंबई की 22-वर्षीय बल्लेबाज़ सिमरन शेख के पिता जाहिद अली ने कहा, है, "हमारे परिवार में 11 लोग दो कमरों में रहते हैं। हम अब एक अच्छा मकान खरीदेंगे।" उन्होंने कहा, "शुक्र है...मैंने उन लोगों की बात नहीं मानी जिन्होंने मुझसे सिमरन को क्रिकेट खेलने से रोकने के लिए कहा था।"