inshorts

अबतक किन खिलाड़ियों ने लिए हैं क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को पहले T20I में एक विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20I) में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पांचवें गेंदबाज़ बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि टिम साउदी (न्यूज़ीलैंड), शाकिब अल हसन (बांग्लादेश), शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान) और लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) हासिल कर चुके हैं।