अबतक सार्वजनिक रूप से माफी क्यों नहीं मांगी?: कर्नल सोफिया मामले में MP के मंत्री से SC

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले एमपी के मंत्री विजय शाह को फटकार लगाई है। कोर्ट ने पूछा, "आपने अबतक सार्वजनिक रूप से माफी क्यों नहीं मांगी? आप हमारे धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। हमें आपकी मंशा पर शक है।" कोर्ट ने एसआईटी से 13-अगस्त तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।